यातायात सुधार और वाहन चालकों की परेशानी दूर करने को ...
पूरे शहर में बिछा ब्रिज का जाल
तीन विभाग बना रहे 15 ब्रिज, सभी के काम अधूरे
इंदौर। शहर को यातायात में भी नंबर 1 बनाने के लिए इन दिनों पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम व अन्य विभागों का पूरा फोकस है। इसके चलते जगह-जगह पर जहां अवैध निर्माण ढहाकर सडक़ें बनाने की तैयारी कर ली गई है तो वहीं सबसे ज्यादा जरूरी ओव्हरब्रिज पर ध्यान दिख जाकर पूरे शहर में जगह-जगह पर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। या यूं कहें कि पूरे शहर में ब्रिज का जाल बिछाया जा रहा है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। तीन बड़े विभाग मिलकर शहर में करीब 15 ब्रिज का निर्माण कर रहे हैं। सभी का काम प्रगति पर तो हैं, लेकिन लगभग सभी ब्रिज अधूरे कार्य के कारण अभी तो वाहन चालकों की परेशानी का कारण बने हुए, पर इतना तो तय हैकि आने वाले समय में इन ब्रिज के कारण शहर का यातायात सुगम हो सकेगा और बार - बार लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
देखा जाए तो इन ब्रिज के निर्माण से आने वाले दो साल में इंदौर की सूरत ही बदल जाएंगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलने के बाद तीन बड़ी सरकारी एजेंसियां आईडीए (5) , पीडब्ल्यूडी (6) और एमपीआरडीएस (4 ब्रिज) कुल मिलकर 15 ब्रिज बना रहे है। वर्तमान स्थिति में एक भी ब्रिज पूरा नहीं हुआ है। सभी ब्रिज आधे अधूरे है जिन पर धीमी गति से काम चल रहे है। हालांकि तीनों विभागों ने समय सीमा तय की है, लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए लगता नहीं है की ये सारे ब्रिज समय सीमा में पूरे हो जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी बना रहे 6 ओव्हरब्रिज
इस समय पीडब्ल्यूडी 6 रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण कर रहा है। सभी रेलवे ओव्हर ब्रिज पर काम शुरु हो चुका है आगामी 2025 से 2026 तक ये सारे एफओबी प्रारंभ हो जाएगे।
आइडीए भी ब्रिज निर्माण में पीछे नहीं
इसी प्रकार शहर के व्यस्त मार्गों पर आईडीए भी 6 ब्रिज बना रहा है। इसमें शहर के लवकुश चौराहे पर दो ऐसे ब्रिज बन रहे है जिसमें एक ब्रिज पर आने का और दूसरा ब्रिज जाने का रहेगा इन दोनों ब्रिज के बीच से मेट्रो गुजरेगी। यह ब्रिज प्रदेश का सबसे मंहगा है जिसकी लागत पौने दो सो करोड़ रुपए बताई गई है।
एमपीआरडीसी पीछे नहीं
उधर, मप्र सडक़ विकास निगम (एमपीआरडीसी) भी 4 फ्लाय ओव्हर ब्रिज का निर्माण कर रहा है। इस तरह दो साल के भीतर इंदौर के ट्रैफिक की सूरत बदल जाएगी।
इतने समय में था सौगात का दावा
शहर में तीन शासकीय विभागों आईडीए . पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी के बीच ब्रिज निर्माण को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। जिले के चारों तरफ ब्रिज का काम चल रहा है। इन तीनों विभागों ने 2025 और 2026 के बीच जनता को ब्रिज की सौगात देने का दावा किया है।
यहां-यहां बन रहे हैं ब्रिज
एक समय था जब इंदौर में एक ब्रिज बनने में पांच-छह साल लग जाते थे। राजकुमार ब्रिज और केसरबाग ब्रिज ने सात साल से ज्यादा का समय बनने में लिया, लेकिन अब शहर में तेजी से ब्रिज बन रहे हैं। बायपास पर पांच ब्रिजों का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा आईडीए भंवरकुआं चौराहा, खजराना चौराहा, फूटीकोठी, लवकुश चौराहा पर ब्रिज बना रहा है। खजराना ब्रिज के लिए पेड़ों का भी ट्रांसप्लांट किया जा चुका है। उज्जैन रोड स्थित लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज आकार लेगा। दस सालों में शहर में सात ब्रिज बने हैं, जबकि अब दो सालों में तिगुने ब्रिज आकार लेंगे।
किस ब्रिज में कितनी लागत
तीनों विभाग कहां कहां ब्रिज बना रहा है, कब से काम शुरु किया, एक ब्रिज में कितनी लागत लगेगी, कितने सालों में ब्रिज बन जाएंगे इसकी सम्र्पूण जानकारी इस प्रकार है -
1 . एमपीआरटीसी - चार फ्लाय ओव्हर ब्रिज
- क्रिस्टल आई टी पार्क चौराहा फ्लाय ओव्हर ब्रिज
6 लेन ब्रिज , लागत 63.33 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था अक्टूबर 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - सितम्बर 25
- मूसाखेड़ी चौराहा फ्लाय ओव्हर ब्रिज
6 लेन ब्रिज , लागत 67 .02 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था अक्टूबर 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - सितम्बर 2025
- निरंजनपुर - देवास नाका चौराहा ब्रिज
6 लेन ब्रिज, लागत 74.49 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था अक्टूबर 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - सितम्बर 2025
- सत्यसांई चौराहा फ्लाय ओव्हर
6 लेन ब्रिज, लागत 62.33 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था अक्टूबर 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - सितम्बर 2025
————————————————————————————————————————————————
2 . पीडब्ल्यूडी - 5 रेलवे ओव्हर ब्रिज
————————————-
- बाणगंगा रेलवे ओव्हर ब्रिज
2 लेन ब्रिज , लागत 35.59 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था अगस्त 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - अगस्त 2025
—————————————-
- हरनियाखेड़ी - महू रेलवे ओव्हर ब्रिज
2 लेन ब्रिज , लागत 18.76 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था नवम्बर 2022
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - अक्टूबर 2024
———————————
- लसूडिय़ा मोरी रेलवे ओव्हर ब्रिज
2 लेन ब्रिज , लागत 31.53 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था -संभावित फरवरी 2024
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - फरवरी 26
———————————-
- मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज
2 लेन ब्रिज - 34.72 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था - दिसम्बर 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - नवम्बर 2025
——————————————-
- पोलोग्राउंड रेलवे ओव्हर ब्रिज
2 लेन ब्रिज , लागत 35.93 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था सितम्बर 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - अगस्त 25
———————————-
- रेतीमंडी रेलवे ओव्हर ब्रिज
4 लेन ब्रिज 38.33 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था मई 2023
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - मई 2025
—————————————————————————————————————————
3 . आईडीए - 5 फ्लाय ओव्हर ब्रिज
—————————-
- भंवरकुआ फ्लाय ओव्हर ब्रिज
6 लेन ब्रिज, लागत 57. 55 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था अक्टूबर 2022
समय सीमा रखी गई है - 24 माह
कार्य पूर्णता माह - अप्रैल 2024
समय अवधि निकल चुकी है फिर भी अधूरा
—————————-
- फूटीकोठी फ्लाय ओव्हर
6 लेन ब्रिज् , लागत 57.70 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था फरवरी 2023
समय सीमा रखी गई है - 18 माह
कार्य पूर्णता माह - जुलाई 2025
———————————-
- खजराना फ्लाय ओव्हर ब्रिज
6 लेन ब्रिज , लागत 41.19 करोड़ रुपए
कार्य प्रारंभ हुआ था फरवरी 2023
समय सीमा रखी गई है - 18 माह
कार्य पूर्णता माह - अगस्त 2025
——————————-
- लवकुश फ्लाय ओव्हर ब्रिज
6 लेन - लागत 66,88 करोड़ रु
कार्य प्रारंभ - नवम्बर 2022
समय सीमा - 24 माह
कार्य पूर्ण माह - मई 2024
समय अवधि निकल चुकी है फिर भी अधूरा
————————————
- लवकुश फ्लाय ओव्हर ब्रिज लेयर - 2
6 लेन - लागत 173 .44 करोड़ रु
कार्य प्रारंभ - अगस्त 2023
समय सीमा - 24 माह
कार्य पूर्ण माह - जुलाई 2025